हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के BCA फर्स्ट ईयर के परीक्षा परिणाम में साई कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम… डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने छात्रों को दी बधाई

दुर्ग। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा घोषित बीसीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में साई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई के छात्र छात्राओं ने अपने उत्कृष्ठ परिणाम से अपने माता पिता और कॉलेज को गौरवान्वित किया। कॉलेज के बीसीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में अमन सिंह ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कुमकुम साव ने 76.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा शिवांक शर्मा ने 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। साई कॉलेज के बीसीए प्रथम वर्ष में टॉप दस छात्रों में विकाश कौशल ने 72.7 प्रतिशत, मोहम्मद उमर फैज़ ने 72.2 प्रतिशत, वेदिका गुप्ता ने 71.5 प्रतिशत, पवित्र बिसई ने 71.2 प्रतिशत, तन्मय चटर्जी ने 71.2 प्रतिशत, रितिकेश ने 71 प्रतिशत, हिमांशी चौहान ने 70.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ठ परिणाम हासिल किया। कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने सभी बीसीए प्रथम वर्ष के उत्तीर्ण छात्रों, उनके पालकों और कॉलेज के टीचर्स को इस परीक्षा परिणाम हेतु बधाई दी और कहा की साई कॉलेज का बीसीए का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सर्वोत्तम आता रहा है और इसके पीछे छात्रों और टीचर्स की मेहनत को पूरा श्रेय जाता है। हरमीत सचदेवा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बीसीए फाइनल ईयर का भी परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा जो भिलाई दुर्ग में सर्वश्रेष्ठ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...