फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई: हाईकोर्ट ने भिलाई के कांग्रेस पार्षद को किया बर्खास्त… फेक कास्ट सर्टिफिकेट पर लड़ा था निगम चुनाव, BJP नेता के याचिका पर हुई कार्रवाई

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के पार्षद नीतेश यादव को बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दे की पार्षद के प्रमाण पत्र की शिकायत हुई थी, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट में भी पहुंचा था। अब हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए पार्षद को बर्खास्त करने को कहा है।

पूरा मामल फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का है। जिस पर ये कार्रवाई हुई है। भाजपा के छाया पार्षद सिद्धार्थ यादव ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए केवल आवेदन दिया था। बिना प्रमाण पत्र के आवेदन की रसीद पर चुनाव लड़ा था। हाईकोर्ट ने संभागायुक्त को मामले के निराकरण के निर्देश दिए हैं।

नीतेश यादव के खिलाफ वार्ड 24 के छाया पार्षद भाजपा के सिद्धार्थ यादव ने याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि नीतेश यादव ने चुनाव के समय जाति प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया, बल्कि उसकी जगह शपथ पत्र दिया था। आरोप था कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसके पास जाति प्रमाण पत्र ही नहीं था।

इस मामले में पार्षद नीतेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान उनसे शपथ पत्र मांगा गया था जिसे उन्होंने प्रस्तुत किया। हाईकोर्ट से जो आदेश आया है उसके खिलाफ हम अपील करेंगे। नीतेश यादव ने कहा है कि वे जल्द ही इस मामले में हाईकोर्ट जाकर अपना पक्ष रखेंगे। चुंकि वार्ड 24 की सीट आरक्षित थी इसलिए हाईकोर्ट द्वारा पार्षद नीतेश यादव को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है।

वहीं इस मामले में पार्षद नीतेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान उनसे शपथ पत्र मांगा गया था जिसे उन्होंने प्रस्तुत किया। हाईकोर्ट से जो आदेश आया है उसके खिलाफ हम अपील करेंगे। नीतेश यादव ने कहा है कि वे जल्द ही इस मामले में हाईकोर्ट जाकर अपना पक्ष रखेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...