लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका: जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा… कहा- सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है पार्टी; क्या भाजपा में होंगी शामिल?

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। जांजगीर-चांपा में जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा पत्र भी भेज दिया है। उन्होंने कहा कि 20 सालों से कांग्रेस पार्टी में काम करते आई हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है।

बताया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार, यनिता ने वोटिंग से पहले अपना इस्तीफा गुरुवार 2 मई 2024 को भेजा है। जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की खेमे की बताई जाती है। जिन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष भी चरण दास महंत ने बनाया था। इस्तीफा का पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। कयास लगाया जा रहा है कि, यनिता यशवंत चंद्रा भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

इस्तीफा पात्र में क्या लिखा लिखा हैं?
“मै श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला जांजगीर-चांपा सक्ती की हूँ। विगत 20 वर्षों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारों के मुख्यधारा से जुड़ी रही एवं हर स्थिति, परिस्थिति में पार्टी की विचार धारा एवं जनभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करत रही हूँ। परंतु विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस अपने मुल सिद्वांत व विचार धारा से हट गई है एवं त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा अनदेखा करने का कार्य करती रही है। इससे ग्राम पंचायतों में कुछ भी विकास का कार्य नही हो पाया है। इससे मेरी भावनाओं अघात पहुंचा है, अंतर्मन की असहमति के कारण मै कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूँ। इसलिए मै कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज दिनाँक 02.05.2024 को इस्तीफा देती हूँ।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...