दुर्ग के क्रेसर खदान में ब्लास्ट: हादसे में तीन मजदूर झुलसे… गंभीर हालत में सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती, कैसे हुआ हादसा…?

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के क्रेसर खदान में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की झुलसने की खबर सामने आ रही है। हादसे के बाद तीनों को इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर हालत के चलते सभी को स्कटर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम 5-6 बजे के बीच घटी है।

बताया जा रहा है कि रहा है की, यहां एक एनके क्रेसर खदान स्थित है। यहां काम करने वाले मजदूर चैन मौंटिंग में डीजल डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां ब्लास्ट हो गया। इसमें तीन मजदूर आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। ब्लास्ट के बाद क्रेसर खदान में हड़कंप मच गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने तीनों घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। इसके बाद उन्हें गाड़ी से तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया तीनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। इसलिए उन्होंने उनको सेक्टर 9 हॉस्पटिल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दे रात तीनों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर नंदिनी पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि खदान में काफी जोखिम भरा कार्य होने के बाद भी किसी भी मजदूर को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। सभी मजदूर सामान्य कपड़ों में बिना सुरक्षा के काम कर रहे थे। यदि वो सुरक्षा प्रबंधन के साथ काम कर रहे होते तो इस तरह की दुर्घटना नहीं होती।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...