आज शाम से थम जाएगा छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का दौर: दो दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद… तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 7 मई को वोटिंग; GPS सिस्टम से लैस होंगे चुनाव ड्यूटी में लगी सभी गाड़ियां

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए केवल कुछ ही घंटे बचे है। 7 मई को छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सरगुजा में प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। 7 सीटों पर आज शाम से ही चुनावी शोर थम जाएगा। बीजेपी-कांग्रेस के नेता प्रचार के आखिरी दिन अपना पूरा दम-खम लगा रहे हैं प्रत्याशी मतदान से पहले तक केवल डोर-टु-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में आज (5 मई) शाम 5 बजे से शराब दुकानें बंद हो जाएंगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने 5 मई की शाम 5 बजे से 7 मई तक ड्राई डे घोषित किया है। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा।

एस एल लकड़ा, दुर्ग RTO

दुर्ग में चुनाव के लिए 426 वाहनों को RTO ने किया अधिग्रहण, GPS सिस्टम से होंगे लैस

दुर्ग लोकसभा के दुर्ग जिले के छह विधानसभा मे 2090414 मतदाताओं के लिए 1479 मतदान केंद्र बनाये गये है। इन केंद्रों के निरीक्षण के लिए 135 सेक्टर अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी है। दुर्ग जिला परिवहन अधिकारी एस एल लकड़ा ने बताया कि दुर्ग जिले मे कुल 270 रुट चार्ट बनाये गये है जिसके लिए परिवहन विभाग छोटी बडी कुल 426 वाहनो का अधिग्रहण किया है। जिसमे 270 बड़ी बसे व 156 छोटे वाहन शामिल है। जिनका अधिग्रहण परिवहन विभाग ने किया है। प्रत्येक वाहन मे GPS सिस्टम लगाये गये है और इनकी मानिटिरिंग जिला स्तर पर परिवहन विभाग व राज्य स्तर पर परिवहन आयुक्त करेगे। सभी वाहनों का अधिग्रहण 4 मई से लेकर 7 मई तक के लिए किया गया। वाहनों मे रुट चार्ट लगाये जा चुके है। 6 मई को EVM मशीन वितरण के साथ मतदान दल इन्ही वाहनों से तय रुट के अनुसार अपने मतदान केंद्र तक पहुंचेगे। परिवहन अधिकारी ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...