CG Vyapam Exam 2024: एक बार फिर व्यापम ने परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव… TET, बीएड, डीएलएड सहित ये परीक्षाएं होंगी इस तारीख को… जानिये

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।

पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा परीक्षा अब 9 जून को होगी। पहले ये परीक्षा 16 जून को होनी थी।

वहीं प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड. की परीक्षा भी 16 जून 2024 के बजाय 9 जून 2024 को होगी।पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी। हालांकि इस परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्री.बी.एड. और प्री डीएलएड. की परीक्षा 30 जून 2024 को होगी। वहीं प्री बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा की परीक्षा 14 जुलाई को होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...