लोकतंत्र का महापर्व: दुर्ग में कल 1509 मतदान केंद्रों में होगी वोटिंग, मतदान दल हुए रवाना… 8 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे वोटिंग संपन्न, कलेक्टर ऋचा ने सामग्री वितरण स्थल का लिया जायजा; मतपेटी संग्रहण केंद्र के लिए पार्किंग प्लान जारी

दुर्ग। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान रूपी आहुति के लिए मतदाताओं को खूब प्रेरित किया गया। अब वक्त है इसके कार्यान्वयन की, जी हाँ इसके लिए हमारा प्रसाशन पूरी तरह तैयार आप भी कल यानि 7 मई को वोट डालने अपने घरों से जरूर निकले हाउ अपने मत अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। क्योकि “वोट किसे दें, ये आपकी मर्जी, वोट जरूर दें, ये राष्ट्र की अर्जी”, लोकसभा चुनाव 2024 कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सोमवार को दुर्ग जिले में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जिले के 1509 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। जिले में 8450 अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों एवं दो आंशिक बेमेतरा एवं साजा विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान कार्य संपन्न कराएंगे। जिले में मतदान 7 मई 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

कलेक्टर ने सामग्री वितरण कार्यो एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी (IAS) ने सामग्री वितरण स्थल पहुंचकर वितरण कार्यो एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कर्मियों से बातचीत कर जानकारी ली और उन्हें अपने सामग्री का मिलान करने को कहा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी। मतदान दल मतदान सामग्री का मिलान कर मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए।

रिजर्व में है 1207 मतदान कर्मी
विधानसभा 62 पाटन के 246 मतदान केंद्र, 63 दुर्ग (ग्रामीण) के 230 मतदान केंद्र, 64 दुर्ग (शहर) के 224 मतदान केन्द्र, 65 भिलाई नगर के 169 मतदान केन्द्र, 66 वैशाली नगर के 256 मतदान केन्द्र, 67 अहिवारा के 260 मतदान केन्द्र, 68 साजा के 102 मतदान केन्द्र एवं 69 बेमेतरा के 22 मतदान केन्द्र हेतु कुल 7243 मतदान अधिकारियों को आज रवाना किया गया, जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1, मतदान अधिकारी-2, मतदान अधिकारी-3 शामिल है। 1207 मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। इन मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया है। 

मतपेटी संग्रहण केंद्र और स्ट्रांग रूम के लिए पार्किंग प्लान जारी
पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर 7 मई को होने वाले मतदान के बाद शंकराचार्य कॉलेज, जुनवानी मे मतपेटी जमा करने के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। जिसके अनुसार

  • कॉलेज के मुख्य द्वार गेट नंबर 1 से ऑब्जर्वर, RO, PRO और वरिष्ठ अधिकारीगण के वाहन प्रवेश करेंगे
  • मतपेटी जमा करने में लगे अधिकारी-कर्मचारी, जिनको पूर्व से पास जारी हुआ है वे सभी अपने वाहन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर बाये साइड स्थित कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे
  • सभी सेक्टर अधिकार अपने वाहन डी मार्ट के सामने मैदान में वाहन पार्क कर पैदल अंदर प्रवेश करेंगे
  • जुनवानी चौक से चिखली चौक तक एवं बाईपास रोड मे किसी भी प्रकार के वाहन मार्ग में खड़ा नहीं करेंगे
  • 7 मई 2024 को इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
  • मतदान ड्यूटी मे लगे अधिकारी-कर्मचारी को लेने आने वाले परिजन अपने वाहन डी मार्ट के पीछे खड़ा करेंगे
  • मतदान ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी को अपने वाहन लेने मानस भवन, साइस कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने के लिये वाहन शाखा कंट्रोल रूम शंकराचार्य कॉलेज में बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी
  • धमधा, आहिवारा की ओर से आने वाले बस करहिडीह चौक से प्रवेश कर डी मार्ट के सामने वाहन खड़ा करेंगे
  • भिलाई नगर, पाटन की ओर से आने वाले बस बाईपास से डी मार्ट कटिंग से प्रवेश कर डी मार्ट के सामने वाहन खड़ा करेंगे
  • दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रमीण की ओर की ओर से आने वाले बस धमधा नाका से बाईपास होते हुये डी मार्ट के सामने से प्रवेश कर डी मार्ट के सामने वाहन खड़ा करेंगे
  • वैशाली नगर की ओर से आने वाले बस जुनवानी चौक होते हुये डी मार्ट के सामने वाहन खड़ा करेंगे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...