CG – 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड: स्ट्रांग रूम बना जुए का अड्डा… चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी खेलने लगे जुआ… वीडियो हुआ वायरल तो SP ने दो को किया सस्पेंड, देखिए VIDEO

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बिलासपुर जिले के कोनी में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां स्ट्रांग रूम के बाहर बड़ी संख्या में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जुआ खेलने लगे। उनको जुआं खेलता देख उनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी,कर्मचारी और ड्राइवर भी इस दौरान जुआ खेलते हुए नजर आये। कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। जुआ खेलने का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो एसपी रजनेश सिंह ने दो आरक्षको को निलंबित कर दिया।

एसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक दो आरक्षको को तत्काल निलंबित करने की कार्रवाई की है। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री का वितरण हो रहा था।

बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फील्ड जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए। एसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक दो आरक्षको को तत्काल निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...