BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल रहा था काम, 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा ठेका श्रमिक, सेक्टर – 9 अस्पताल में उपचार के तोड़ा दम

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद बीएसपी के अधिकारी ने दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे के बाद भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक हादसा हुआ है। हादसे में ठेका श्रमिक की जान चली गयी है। ठेका श्रमिक का नाम बहादुर सिंह (52 वर्ष) है। जो सेक्टर – 6 का निवासी था। बताया जा रहा है की मृतक ठेकेदार सुजीत पाल के नीचे कार्यरत थे।

कंपनी के काम से सुपरवाइजर आसाराम चौधरी के साथ सेक्टर – 9 में निर्माणाधीन पंप हाउस पहुंचते हैं। वहां पैनल बैठने का कार्य चल रहा होता है। उसी वक्त लाल बहादुर सिंह 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर जाते हैं। जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आई। तुरंत उन्हें सेक्टर 9 के आईसीयू में एडमिट किया जाता है। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...