CG – एक लड़की के लिए भिड़े 2 युवक: देर रात बुलाया समझौते के लिए, फिर 2 गुटों के बीच हो गया खुनी झड़प, 4 जख्मी

एक लड़की के लिए भिड़े 2 युवक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कॉलेज में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद को लेकर युवकों के दो गुट की देर रात आपस में भिड़ गए। विवाद सुलझाने के नाम पर एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को घर बुलाया, और बातचीत विवाद के बाद मारपीट में तब्दील हो गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है ।

खम्हारडीह थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली कि कुछ युवकों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आदर्श जगवानी और फैजल खान का कॉलेज में पढ़ने के दौरान गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद था।

बताया जा रहा है कि इसी को लेकर बातचीत करने देर रात करीब ढाई बजे आदर्श जगवानी और आदर्श भट्टाचार्य ने फैजल खान, मोहम्मद अनीस और सौरभ दास को अपने घर पर बुलाया था। बातचीत से कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का मुक्की हुई। इसके बाद आदर्श जगवानी और उसके साथियों ने तलवार से फैजल खान और उसके साथियों पर हमला कर दिया। हालांकि तलवार से अटैक करने की पुष्टि खम्हारडीह पुलिस ने नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक पक्ष के सौरभ दास और फैजल खान को शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। इसके अलावा मोहम्मद अनीस की नाक में गंभीर चोट है, जिसकी वजह से मेकाहारा अस्पताल में उसे एडमिट किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में FIR दर्ज की गई है, एक आरोपी आदर्श जगवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...