CBSE बोर्ड्स रिजल्ट डिक्लेयर्ड: KD पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, 10वीं-12वीं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन

दुर्ग। के. डी. पब्लिक स्कूल के दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें के. डी. पब्लिक स्कूल दुर्ग के कक्षा बारहवीं में 43 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इनमें निमय अग्रवाल 90.8 फीसदी अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान पर हैं। इसी क्रम में वैभव दानी 85 फ़ीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान पर हैं, और अदिति शुक्ला 83.8 फ़ीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान पर हैं।

इस प्रकार, कक्षा दसवीं में 35 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। जिसमें नंदिनी झा 84.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान पर हैं, सृष्टि गुप्ता 83.8 फ़ीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान पर हैं, और डिंपल देवांगन 81.4 फ़ीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान पर हैं। सभी विद्यार्थियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। स्कूल की इस उपलब्धि पर संचालक मंडल के समस्त पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य बिनोद कुमार, और समस्त शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...