भिलाई में 2022 में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: मछली मार्केट में हुई थी हत्या, वजह जान कर आपके भी उड़ जाएंगे होश… SP जितेंद्र शुक्ला ने मामले में एक्शन लेने दिए निर्देश; आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस…

भिलाई। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 2022 में हुए एक कत्ल का आरोपी आखिरखकार पुलिस के गिरफ्त में आ गया हैं। दरहसल मछली मार्केट पावर हाऊस भिलाई मे 1 सितंबर 2022 को मोहम्मद फिरोज की हुई अंधे कत्ल केस को सुलझाने और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी के हत्या के प्रकरण के आरोपी के विरूद्ध खुद रूचि लेते हुए कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की गई।

17 मई 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, मछली मार्केट पावर हाऊस भिलाई में मृतक मोहम्मद फिरोज के संदेही कातिल मौजूद है, पुलिस जब मछली मार्केट पावर हाऊस भिलाई पहुंची और उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शाहजाद खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी चिमनीभांठा ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा बताया। पुलिस ने हिरासत मे लेकर उससे पूछाताछ किया।

पूछताछ के दौरान शाहजाद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, 1 सितंबर 2022 की रात दोनों में सोने की जगह को लेकर विवाद हुआ। विवाद होने पर मोहम्मद फिरोज के सिर में आरोपी शाहजाद ने सीमेंट के बने पत्थर से उसके सिर व चेहरा में हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। थाना छावनी ने धारा 302 भा.द.वि. के तहत आरोपी शाहजाद को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक नीलकंठ यदु, आरक्षक मनोज सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...