दुर्ग: 10वीं में खराब रिजल्ट की वजह से छात्रा ने दे दी अपनी जान… फांसी के फंदे पर झूलती मिली किशोरी की लाश, माता-पिता करते है मजदूरी

दुर्ग। दुर्ग जिले में एग्जाम में फेल होने की वजह से 10वीं की छात्रा अपनी जिंदगी से हार गई। रिजल्ट खराब होने की वजह से उसने फांसी के फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया। मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उरला के आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी। बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद पता चला कि छात्रा का अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंटरी आयी है। जिससे वह बहुत उदास थी। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते है। घर में छात्रा अकेली थी। भाई कही गया हुआ था। जब वह एक बजे घर आया तो देखा कि उसकी बहन फांसी पर लटकी हुई है।

उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाश उतार कर पंचनामा की है। पुलिस का कहना है कि अबतक के जांच के अनुसार यही लग रहा है कि छात्रा अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थी और इसी तनाव में उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...