“जल्द पूरा हो PM आवास का काम,” भिलाई निगम कमिश्नर ध्रुव ने निर्माण एजेंसी को दिए निर्देश… निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किए

भिलाई। भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणधीन घरों को जल्द पूरा कर निगम को सौंपने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, PM आवास के घटक ए.एच.पी. तथा बी.एल.सी. के जुनवानी, खपरी एवं कुरूद में निर्माणाधीन 2423 भवनों का कार्य पूर्ण कर हितग्राहियों को आबंटित किया जा सके, इसके लिए आवश्यक है कि प्रगतिरत कार्याे को निर्माण एजेंसी शीग्र पूर्ण कर मकान निगम को सौंपे। निगम क्षेत्र में कुल 3702 मकान ए.एच.पी. स्वीकृत है जो निर्माणाधीन है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने शुक्रवार को जुनवानी सूर्या विहार के पीछे प्रधानमंत्री योजना के तहत बन रहे ए.एच.पी. के 1120 मकान तथा 493 मकान निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किये। इसी प्रकार आयुक्त ने खम्हरिया में ए.एच.पी. के तहत बन रहे 810 मकान जिसमें बिजली एवं नल फिटिंग कार्य तथा बाह्य विकास नाली, सेप्टिक टेंक, सड़क, मार्ग प्रकाश के कार्य शेष रह गये है। उसे बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिये है।

कुरूद क्षेत्र में बी.एल.सी. के तहत स्वीकृत लगभग 80 मकानो मे से निर्माणाधीन 15 मकान का अवलोकन आयुक्त ध्रुव ने मौके पर पहुंचकर किया और हितग्राहियो से उनके आवास हेतु आबंटित होने वाले किश्त की राशि की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण की गुणवत्ता से अवगत हुए। आयुक्त ने भ्रमण के दौरान अपने साथ चल रहे कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता एवं निर्माण एजेंसी की प्रतिनिधियों से कहा कि प्रगतिरत मकान का कार्य शीध्र पूर्ण करे तथा निर्माण गुणवत्ता युक्त हो यह भी सुनिश्चित अवश्य कर लेवें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...