इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड: घर में संदिग्ध हालत में मिला शव, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

डेस्क। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर ये है कि चंद्रकांत जिन्हें प्यार से चंदू कहा जाता था। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। यह खबर उनके शो ‘त्रिनयनी’ की सह-कलाकार पवित्रा जयराम के हैदराबाद में एक दुखद कार दुर्घटना में जान गंवाने के बाद आई है। साउथ एक्टर चंदू मणिकोंडा स्थित अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। तेलुगु अभिनेता चंदू के अचानक निधन से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को जबरदस्त झटका लगा है।

साउथ एक्टर चंदू ने किया सुसाइड
अभिनेता चंदू उर्फ चंद्रकांत जो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फेमस थे। वह टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शामिल थे। इतना ही नहीं उनकी साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। वहीं एक कार दुर्घटना में अपने करीबी दोस्त और सह-कलाकार पवित्रा जयराम की मौत के कुछ ही दिनों बाद एक्टर चंदू ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि चंद्रकांत अलकापुर में अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए जो रंगारेड्डी जिले के नरसिंह पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है।

संदिग्ध हालत में मिले एक्टर चंद्रकांत
टीओआई के अनुसार, जब चंदू ने बार-बार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस को एक्टर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बता दें कि चंद्रकांत की आत्महत्या से कुछ दिन पहले ही पवित्रा जयराम की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवित्रा को श्रद्धांजलि दी थी। वहीं अब अभिनेता के यूं अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है और सभी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रंद्धाजलि दे रहे हैं।

साउथ एक्टर चंदू के बारे में
बता दें कि जहां पवित्रा ने तेलुगु शो ‘त्रिनयनी’ में थिलोत्तमा की भूमिका निभाई थी। वहीं चंदू ने उनके पति विशाल का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘जोकाली’, ‘नीली’, ‘राधा रमण’ आदि शोज में भी काम किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...