दुर्ग पुलिस ने मारपीट और लूट के फरार आरोपी को दबोचा: पिछले साल भिलाई में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम… 3 पहले से गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए रात को राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। ये पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस ने रोहित राय उर्फ रोहित यादव उम्र 23 साल निवासी केम्प-1 भिलाई को अरेस्ट किया हैं। इस मामले में पीड़ित इन्द्रपाल सिंह 4 अक्टूबर 2023 की रात करीबन 12 बजे सुपेला से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह स्पर्श अस्पताल सुपेला के पास पहुंचा था।

इसी दौरान आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम एवं रोहित राय उर्फ रोहित यादव के द्वारा रास्ता रोककर धमकाते हुए पीड़ित से पैसे की मांग करने लगे, पीड़ित के द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया और गले में पहने सोने की चैन को लूट कर भाग गए थे। प्रार्थी, के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में मारपीट, लूट का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी रोहित राय उर्फ रोहित यादव की पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी घटना घटित कर बिहार चला गया था।

पुलिस को 18 मई 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि लूट का फरार आरोपी रोहित राय सुपेला आया हुआ है जिसे घेराबंदी कर लक्ष्मी मार्केट सुपेला से पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपने साथी पृथ्वी, दयाल, शुभम के साथ मिलकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। प्रकरण के आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, आर. सूर्य प्रताप सिंह एवं रवि कुमार का विशेष योगदान रहा। आरोपी के खिलाफ धारा 341, 294, 506, 323, 394, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...