अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा: कलेक्टर डाॅ. गौरव के निर्देश के बाद चल रही है कार्रवाई… 6 अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने लिया एक्शन

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश और एडीएम नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में रायपुर में खुले अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम अवैध प्लाटिंग को नष्ट करने के अलावा व्यक्ति पर कार्रवाई कर रही है। 6 अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। ग्राम निमोरा में अवैध प्लाटिंग की गई थी। स्थल पर मुरूम का रोड तैयार किया था, जिसको नष्ट किया गया।

ग्राम धरसींवा के अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए स्थल पर बनाए गए मुरूम के रास्ते को नष्ट किया गया। रायपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम डोमा और ग्राम दतरेंगा में भी अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसते हुए राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थल के मुरूम वाले रास्ते को नष्ट किया और बाउंड्री को हटाने की कार्रवाई की। ग्राम गोंदवारा और बोरिया खुर्द में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। रायपुरा में भी कार्रवाई की गई है। यहां पर भी प्लाटिंग को घेरा करने पर तोड़ा गया है। इसी तरह ग्राम कांदुल और काठाडीह में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए मौके पर बने रास्ते, बाउंड्री, पिल्हर को तोड़ा गया और परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। डीपीसी और रास्ते को तोड़ा गया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर जारी रहेगी। इन कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तहसीलदार पवन कोसमा, तुलसी राठौर, नायब तहसीलदार अमन चतुर्वेदी, संदीप सिंह राजपूत सहित संबंधित पुलिस थाने की टीम व ग्राम पंचायत की टीम उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम...

बिलासपुर का युवक रूस में लापता, युद्ध में शामिल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी एक युवक के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में...

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...

छत्तीसगढ़ में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दंतेवाड़ा...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में विद्यार्थियों के लिए एक दिन की छुट्टी...