पति का दोस्त बना हैवान: 2 साल के बच्चे के गले पर रखा चाकू, बोला- इससे कई बकरे… फिर मां से किया रेप, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का बनाता था दबाव

पति का दोस्त बना हैवान

क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने पहले 2 साल के बच्चे पर चाकू रखा. फिर बच्चे की जान लेने की आड़ में उसने मां के साथ रेप किया. इतना ही नहीं मासूम के गर्दन पर चाकू रखकर आरोपी ने कहा कि इससे कई बकरे कुर्बान किए हैं. इतना ही नहीं उसने पीड़िता के कई फोटो और अश्लील वीडियो भी बना लिए. फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी काशान को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला एमआईजी इलाके का है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसका 2 साल का बेटा है. आरोपी उसके पति का दोस्त है. पिछले साल उसने मॉडलिंग के एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में किसी दूसरे शख्स से मिलने की बात कही थी. इसी को लेकर उसने घर पर मिलने बुलाया. जब बेटे के साथ पहुंची तो घर के अंदर कोई नहीं था.

धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़िता का कहना है कि जैसे ही वो घर पर पहुंची तो आरोपी ने अचानक गेट बंद कर दिया. फिर उसने बिस्तर के पास रखा चाकू निकाला और बेटे के गले पर रख दिया. उसने कहा जैसे कह रहा हूं वैसा करो. मैंने इस चाकू से कई बकरों की कुर्बानी दी है. बेटे का भी गला काट सकता हूं. फिर उसने कई आपत्तिजन फोटो और वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिए. इतना ही नहीं उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया को फोटो और वीडियो वायरल कर देगा.

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसे अपने पति को छोड़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला. फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे पैसों की डिमांड करता था. इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म भी किया. इससे परेशान होकर उसने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाप केस दर्ज कराया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...