फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये कैश: तलाशी के दौरान 70 लाख के ऊपर का सोना और जेवर भी जब्त

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये कैश

डेस्क। महाराष्ट्र के बीड जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और पुलिस टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में नामजद एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर दबिश देकर जब तलाशी ली तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई. आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना और आभूषण बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया.

आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर की पहचान हरिभाऊ खाड़े (52) के तौर पर हुई है. जो 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने के बाद से ही फरार चल रहा है. इस मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने की एवज में एक करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

हालांकि आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े ने बाद में रिश्वत की रकम को घटाकर 30 लाख रुपये कर दिया था. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सबसे पहले एक आरोपी कुशक जैन (29) को ट्रैप किया, जब उसने 5 लाख रुपये की शुरुआती किस्त वसूल कर ली तो पुलिस ने उसके खिलाफ वारंट निकाला. और फिर गुरुवार को बीड के चाणक्यपुरी इलाके में मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े के घर पर दबिश देकर तलाशी ली.

तलाशी के दौरान पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम वहां से 1.08 करोड़ रुपये नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपये के आभूषण और 5.5 किलोग्राम चांदी बरामद की. जिसे कानूनीतौर पर जब्त कर लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और ACB ने खाड़े के चार फ्लैटों और एक वाणिज्यिक दुकान से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...