भिलाई के युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: रूंगटा आर-1 ग्रुप का ओपन कैंपस प्लेसमेंट शुरू… इंजीनियरिंग से लेकर आर्ट्स ग्रेजुएट के लिए खुला नौकरियों का पिटारा, पहले ही दिन 12 लाख के पैकेज

भिलाई। भिलाई में ग्रेजुएट पास स्टूडेंट्स के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। अगर, आप भी ग्रेजुएट हैं और मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी तलाश रहे हैं तो आज ही रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच जाइए। आर-1 में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव प्लेसमेंटनामा 2024 चल रहा है, जिसमें देश की 36 नामी मल्टीनेशनल कंपनियां हायरिंग के लिए आई हुई है। यह ओपन कैंपस प्लेसमेंट 20 से 24 मई तक चलेगा, जिसमें बीए से लेकर बीकॉम, डिप्लोमा, फार्मेसी, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका कोई भी अभ्यर्थी शामिल हो सकता है। कैंपस ड्राइव के लिए अब तक 9 हजार आवेदन मिले हैं, जिसमें से ड्राइव के पहले दिन 5134 अभ्यर्थी शामिल हुए।

पहले ही दिन कंपनियों के एचआर और टेक्निकल टीम ने इतने अभ्यर्थियों का ऑनलाइन टेस्ट कराया। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन के लिए आगे भेजा गया। अच्छी कम्युनिकेशन साबित करने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंचे। इनका फाइनल चयन किया गया। छात्रों को 12 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर नौकरियां ऑफर की गई हैं। इस ओपन प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनियां 3 हजार वेकंसी लेकर पहुंची हैं। कंपनियों की बेसिक रिक्वायरमेंट को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को भी हायर किया जा रहा है।

अभी करें ऑनलाइन आवेदन
प्लेसमेंटनामा की सभी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और निशुल्क है। किसी भी स्टूडेंट को पंजीयन करने के लिए भी शुल्क नहीं देना है। पंजीयन के लिए स्टूडेंट्स को  वेबसाइट placementnamaa.rungta.ac.in पर जाना होगा। यहां दिए गए निर्देश पूरे कर आप कैंपस ड्राइव का हिस्सा बन पाएंगे। समूह के डायरेक्टर सोनल रूंगटा और डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि इन सभी कंपनियों से अनुबंध किया गया है, जिसके तहत कंपनियां चार दिनों तक रूंगटा कैंपस में रहकर प्रदेशभर के युवाओं को परखेगी और उन्हें अच्छे पैकेज पर नौकरियां देंगी। रूंगटा आर-1 ग्रुप यह प्लेसमेंटनामा ओपन कैंपस प्लेसमेंट अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत करा रहा है।

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीयन
रूंगटा समूह के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. एडविन एंथोनी ने बताया कि पंजीयन के लिए स्टूडेंट्स को  वेबसाइट पर पंजीयन के लिए फार्म दिया गया है। इसमें अपनी पर्सनल व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। जैसे ही आप पूरा फार्म भरेंगे, सब्मिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरीफिकेशन कोड मिलेगा। इसके बाद पेज पर दिख रहे रिक्रूटमेंट ड्राइव टे्रनिंग के बटन पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी में एक कोर्ड भी मिलेगा, जिसको एंटर करते ही आप कंपनियों की प्रोफाइल देख पाएंगे। इसके बाद जिस भी कंपनी के लिए एप्लाई करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करेंगे। इसके बाद आप रूंगटा कैंपस पहुंचकर उस कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...