CG जॉब्स: मेडिकल कालेज व शासकीय चिकित्सालय में होगी बंपर भर्तियां … भृत्य, वार्ड बॉय से लेकर इन पदों पर होगी भर्ती… वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय में 300 पदों पर भर्ती होने वाली है। मेकाज प्रबंधन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दी है। सभी स्वीकृत पद तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के है। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही मेकाज प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

जानकारी के अनुसार स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कालेज व स्व. महेंद्र कर्मा स्मृति शासकीय चिकित्सालय के 300 पदों पर भर्ती हेतु मेकाज प्रबंधन ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था। वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर अब जा कर स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदो पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

जिन पदों पर भर्ती की जानी हैं उनमें भृत्य, वार्ड बॉय,स्वीपर,पम्प अटेंडेंट, नाई, चौकीदार, हेड कुक,लैब अटेंडेंट,स्टाफ नर्स,ओटी टेक्नीशियन,रेडियोग्राफर,लैब टेक्नीशियन,मल्टी टॉस्क वर्कर के 123 रिक्त पदों मेडिको सोशल वर्कर के कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस की राष्ट्रिए महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची छत्तीसगढ़: विशाल...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर पहुंचीं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी डोमनहिल मैदान में जनसभा को...

छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों की फिर से बढ़ेगी मुश्किलें: भीषण...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली है। भारतीय रेलवे ने इस महीने 22 ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना जारी कर...

दुर्ग जिले में अब तक 7 करोड़ 59 लाख...

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव अंतर्गत दुर्ग जिले में चुनाव से संबंधित अवैध व्यय को रोकने के लिए पुलिस विभाग, आयकर...

लोकसभा निर्वाचन-2024: श्रमिकों को मतदान के दिन मिलेंगे दो-दो...

दुर्ग। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु नियत मतदान दिवस में कारखाना अधिनियम-1948 तथा छ.ग. दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1958 के अंतर्गत् आने वाले कारखानों/संस्थाओं के...

ट्रेंडिंग