IIT भिलाई में फर्जी गेटपास का मामला: फेक एंट्री पास बनाकर करता था परिसर में आना जाना… शिकायत के बाद कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित IIT भिलाई में फर्जी गेटपास बनाकर अंदर जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के कुटेलाभाटा दुर्ग में स्थापित IIT संस्थान में जाली प्रवेश पत्र बनाने वाले मामले सामने तब आया जब डॉक्टर जयेश चंद्र की शिकायत पर जांच के दौरान जाली पहचान पत्र के साथ एक व्यक्ति से गेट पास उन्हें प्राप्त हुआ। जिसमें पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कुटेलाभाटा भिलाई में आवागमन करने के लिए जाली पहचान पत्र बनाकर प्रवेश करने वाले आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। आपको बता दें कि, पुलिस के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई कुटेलाभाटा निवासी डॉक्टर जयेश चंद्र ने शिकायत दर्ज कराई कि यह संस्थान भारत सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2016 से स्थापित एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है जो कुटेला भाटा दुर्ग में स्थित है।

संस्थान में प्रवेश करने के लिए संस्थान द्वारा पहचान पत्र बनाया जाता है। जांच के दौरान आरोपी गौरव साहू नामक व्यक्ति का एक गेट पास उन्हें प्राप्त हुआ जो उनके संस्थान द्वारा नहीं बनाया गया है। गौरव साहू द्वारा छलपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए इस संस्थान का जाली पहचान पत्र बनाया गया है। साथ ही वह पहचान पत्र संस्थान एवं संस्थान में कार्यरत किसी भी आउटसोर्स एजेंसी द्वारा जारी नहीं किया गया है। जिसके आधार पर दुर्ग पुलिस आरोपी गौरव साहू के खिलाफ शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर जांच में जुटी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...