IG के निर्देश के बाद एक्शन में दुर्ग SP: जिले में माल वाहक पिकअप को सवारी वाहन के तौर पर इस्तेमाल करना बैन… सख्त कार्रवाई के निर्देश, लाइसेंस भी होगा रद्द

दुर्ग। दुर्ग SP ने माल वाहक पिकअप को सवारी वाहन के तौर पर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के करने के निर्देश दिए है। ये निर्देश कवर्धा में हुए हादसे के बाद दुर्ग रेंज पुलिस IG राम गोपाल गर्ग के सख्त निर्देश के बाद जारी किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा माल वाहक पर यात्री परिवहन करने वाले वाहनों पर, सख़्त कार्यवाही करने, पूर्णतः प्रतिबंधित करने एवं चालक का लायसेंस निलंबन करने के साफ निर्देश दिए गए है।

गौरतलब है कि, दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग (IPS) ने सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए दुर्ग ,बालोद और बेमेतरा के SP को निर्देश जारी किया था। IG ने अनाधिकृत रूप से मालवाहक वाहनों में सवारी लेकर चलने एवं शराब पीकर वाहन चलाने, सड़क किनारे बिना सूचक दिए रोड में गाड़ी खड़ी करने से होने वाली दुर्घटनाओं में रोक लगाने भी आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने मालवाहक और पिकअप वाहन स्वामियों की बैठक लेकर समझाइस देकर, मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने तथा नियमों की उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।

इस संबंध में मालवाहक एवं पिकअप वाहन स्वामियों की बैठक लेकर समझाईश दें कि मालवाहकों का उपयोग मोटर व्हीकल एक्ट नियमों के अनुरूप करें। मालवाहकों के उपयोग में मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर पर्याप्त अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...