रायपुर में 15 साल की लड़की से युवक ने की दरिंदगी: नाबालिग पर आरोपी की बिगड़ी नियत… सुनसान जगह पर रेप की वारदातों दिया अंजाम, गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। एक युवक ने नाबालिग लड़की से सूने मकान में रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। युवक का मूल निवास मुंगेली है। वह रायपुर से सटे तिल्दा-नेवरा इलाके के गांव में अपने मामा के यहां आया हुआ था। यहीं उसने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ये मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है।

​​​​​​पुलिस ने बताया कि, 20 वर्षीय आरोपी भोलू उर्फ रितेश गोस्वामी 21 मई की रात में वह मोहल्ले से गुजरते हुए नाबालिग को देखा, जिस पर उसकी नियत बिगड़ गई। उसने नाबालिग का पीछा किया, फिर उसे जबरदस्ती पास के ही सुनसान घर पर लेकर गया। इस बीच नाबालिग लगातार उसका विरोध करती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना। उसने धमकाते हुए गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे पीड़िता बुरी तरह डर गई।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले ने तिल्दा-नेवरा थाना जाकर अपनी आप बीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रितेश गोस्वामी की खोजबीन चालू कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। फिलहाल पुलिस में उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...