दुर्ग संभाग में दिनदहाड़े 14 लाख रूपए की लूट: बैंक में कैश जमा करने जा रहा था मैनेजर… बदमाशों ने हमला किया और लूट लिया बैग; पुलिस कर रही तलाश

राजनांदगांव। राजनांदगांव में दिनदहाड़े 14 लाख रूपए की लूट हुई है। दरहसल सोमवार को एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख रुपए की लूट हो गई। मारुति पेट्रोल पंप का मैनेजर कैश लैकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान 3 आरोपियों ने उस पर हमला किया और नगद रकम लेकर फरार हो गए। ये घटना मामला चिचोला चौकी इलाके का है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। घोरतलाब स्थित मारुति फ्यूल्स के मैनेजर राजाराम बिश्नोई पेट्रोल पंप का पैसा बैंक में जमा करने के लिए अपनी बाइक से राजनांदगांव जा रहा था।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही मैनेजर चिचोला से लगभग 5 किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच स्थित एक बायो डीजल पंप के पास पहुंचा। उसी दौरान पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार में सवार तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। फिर 14 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर भाग गए। मैनेजर को दोनों हाथ में चोट आई है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी जिसके बाद नेशनल हाईवे के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी है। 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना को लेकर कुछ अहम जानकारियां मिली है। मैनेजर पर हमले के निशान भी मिले हैं, जांच के बाद स्थिति साफ होगी। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की ब्रेजा कार कैद हुई है। जिसकी तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि, पुलिस की टीम आस-पास सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। आईजी दीपक झा ने भी पूरे मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...