रिसाली में सूअर पकड़ने होगा टेंडर: MIC की बैठक में फैसला…OBC सर्वे की सूची विशेष सभा में होगी जारी

भिलाई। सूअर के बढ़ते आतंक को देखते हुए रिसाली नगर पालिक निगम सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। महापौर परिषद के सद्स्यों ने सूअर पकड़ने और उसे आबादी से दूर करने के लिए टेंडर जारी करने मुहर लगा दी है।

टेंडर की प्रक्रिया जनस्वास्थ्य विभाग रिसाली पूर्ण करेगा। शुक्रवार को महापौर शशि अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

महापौर परिषद की बैठक में विकास की गति को बढ़ाने के साथ ही सूअर से होने वाली दिक्कतों के बारे में चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि घनी आबादी समेत पाॅश कालोनी में घूमने वाले सूअर को पकड़कर अन्यत्र छोड़ा जाए।

इस कार्य को निगम संबंधित ऐजेंसी से कराएगा। महापौर परिषद की बैठक में सभापति केशव बंछोर, सद्स्य विलास राव बोरकर, अनूप डे, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, परमेश्वर, गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू समेत आयुक्त आशीष देवांगन, कार्यपालन अभियंता एस. के. बाबर व प्रभारी निगम सचिव देवव्रत देवांगन आदि उपस्थित थे।


विशेष सभा जल्द
एमआईसी ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक विशेष सभा बुलाई जाएगी। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो की सर्वे सूची का अनुमोदन कराया जाएगा। विशेष सभा में अनुमोदन पश्चात ही सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 11 दावा आपत्ती प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...