कल सुबह ही भर ले पानी: शाम को नहीं खुलने वाला नल…शटडाउन के कारण निगम ने लिया फैसला

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत कल प्रथम पाली सुबह में पानी की सप्लाई पूरे शहर में होगी।विधुत मंडल के द्वारा शटडाउन लिए जाने के कारण द्वितीय पाली शाम को जल की आपूर्ति नही हो सकेगी।

विद्युत विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रि मानसून मेंटेनेंस हेतु 33 के.व्ही. फिल्टर प्लांट फीडर दिनांक 04.06.2022 दिन शनिवार को फील्डर प्लान्ट परिसर की विद्युत सप्लाई प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक बंद रहेगी।

इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडवी व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिको से इस असुविधा के लिए खेद प्रगट किया है। शहर के वार्डो में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई की जाएगी।इसके अलावा लोगो को भी पानी स्टोर करने और जरूरत के अनुसार उपयोग करने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...