मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार : स्वयं का रोजगार शुरू करने जिला प्रशासन दे रहा है लोन… 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन… 25 लाख तक मिल सकता है लोन

जगदलपुर। स्वयं का रोजगार स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अन्तर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर जिला बस्तर में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। योजना के तहत व्यवसाय के लिए अधिकतम राशि 2 लाख तक, सेवा के लिए अधिकतम राशि 10 लाख रूपए तक एवं उद्योग के लिए अधिकतम राशि 25 लाख तक राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है।

आवेदक को न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, निःशक्तजन उद्यमी, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य, सेवानिवृत्त सैनिक हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की दूट प्रदान की जाएगी।

आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था, सहकारी बैंक को ऋण चूककर्ता न हा। आवेदक को दो प्रतियों में आवेदन के साथ विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लायसेंस, कोई भी एक शैक्षिणक योग्यता का प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो संलग्न करना होगा।

योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग एवं उद्योग केन्द्र झंकार टॉकीज के पीछे जगदलपुर जिला बस्तर में सम्पर्क कर आवेदन कार्यालयीन समय में प्राप्त और जमा किया जा सकता है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...