MLA रिकेश सेन का दिल्ली बुलावा: मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे विधायक, दुर्ग लोकसभा में वैशाली नगर से विजय बघेल को मिली थी सबसे बड़ी लीड

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक लीड वैशाली नगर विधानसभा से दिलाने वाले विधायक रिकेश सेन को प्रधानमंत्री मोदी का बुलावा आया है। आज शाम रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे युवा विधायक रिकेश सेन को अचानक मोदी का निमंत्रण मिला। जिसके बाद विधायक सेन आज रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वो‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को मिली बड़ी लीड में वैशाली नगर से 73 हजार से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त मिली है। दुर्ग लोकसभा की कुल 9 विधानसभा में से भाजपा को वैशाली नगर से सर्वाधिक लीड दिलाने का लक्ष्य विधायक रिकेश सेन ने दोहराया था और इस जादूई आंकड़े को हासिल करने उन्होंने टीम सहित काफी मेहनत भी की थी नतीजतन उनके विधानसभा से भाजपा को सबसे अधिक लीड मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...