विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल कालेजों की सुविधाओं को लेकर चर्चा… प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी दूर करने बनेगी कमेटी… मानदेय बढ़ाने और नियमित करने के भी दिए निर्देश

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तथा मेडिकल कालेजों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मेडिकल कालेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर चिंता जाहिर की और उनके मानदेय को बढ़ाने तथा उन्हें नियमित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग को एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव नोडल अधिकारी होंगे। कमेटी में वित्त तथा स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी के साथ ही किसी मेडिकल कालेज के डीन तथा सीनियर प्रोफेसर भी शामिल होंगे। ये कमेटी एक महीने में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मानदेय और उनके नियमितिकरण करने के प्रावधान के बारे में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के प्रावधानों और नियमों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक में राजनांदगांव व कवर्धा समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों की सुविधाओं व स्थापना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लधु एवं दीर्घ लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए, ताकि समयबद्ध तरीके से काम हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को असिस्टेंट प्रोफेसर्स के रिक्त पदों को जल्द पीएससी के माध्यम से शीघ्र भर्ती करने की बात स्वास्थ्य मंत्री से कही।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में प्रदेश के निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी शीघ्र स्थापना के लिए आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जायसवाल ने राज्य के मेडिकल कालेजों और जिला अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार तथा खाली पदों को भरने को लेकर भी विभाग के उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

समीक्षा बैठक में विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार, सीजीएमएससी की एमडी पद्मिनी भोई साहू, चिकित्सा शिक्षा के संचालक डॉ यू.एस. पैंकरा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...