भिलाई में धारदार हथियार से लोगों के अंदर खौफ पैदा करने वाला आरोपी अरेस्ट… आर्म्स एक्ट क तहत कार्रवाई

भिलाई। भिलाई में धारदार हथियार दिखा कर लोगों के अंदर खौफ पैदा करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरहसल आरोपी सुपेला थाना क्षेत्र में आमजनो को चाकू लहरा कर दहशत फैला रहा था। आरोपी दिलीप चैहान उर्फ टकला, उम्र 24 साल, सुपेला के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, 11, जून 2024 के सुबह 11.30 बजे करीबन मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति संडे मार्केट गुरूद्वारा के पीछे सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार चापड़ लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा गुण्डागर्दी करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना केआधार पर संदेही को घेराबंदी का पकड़ा गया।

संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप चैहान उर्फ टकला बताया जिनके कब्जे से एक धारदार चापड़ जब्त किया गया। आरोपी दिलीप चैहान उर्फ टकल को आज दिनांक 11.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. प्रमोद सिन्हा, आर. रवि कुमार साव, सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...