दुर्ग कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा की: जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन और अधूरे कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हमारी पहली प्राथमिकता है। कलेक्टर ने मिशन के तहत पाईप लाईन विस्तार, पानी टंकी एवं जल कर की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी निर्माण एजेंसियों को निमार्णाधीन एवं अधूरे कार्याें को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष रह गए कार्यांे को शीघ्र ही पूर्ण करने को कहा। बैठक में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, जिला समन्वयक समेत समूह योजनाओं के ठेकेदार एवं तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेन्सी के सदस्य मौजूद थे।

कलेक्टर चौधरी द्वारा जिले में स्वीकृत 07 समूह जल प्रदाय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई एवं ठेकेदारों को बारिश से पूर्व कार्याें में प्रगति लाने एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेन्सियों को ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवत्ता उचित मापदण्ड का हो तथा उसमें किसी भी तरह की समझौता न किया जाए, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपअभियंता एवं सहायक अभियंता को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु सतत् निगरानी करने एवं धीमी गति के कार्यों पर अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस संबंध में 02 ठेकेदारों मेसर्स जेड आर. कंस्ट्रक्शन, मेसर्स नंदकुमार चंद्राकर को अंतिम नोटिस जारी करने एवं कार्य में गति न लाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों में आ रही रुकावटें एवं समस्याएं को दूर करने हेतु जैसे रोड कटिंग हेतु लोक निर्माण विभाग, विद्युत कनेक्शन हेतु बिजली विभाग एवं हर घर-जल प्रमाणीकरण, रख-रखाव निगरानी एवं जल स्रोतों के रिचार्ज हेतु पंचायत विभाग से समन्वय कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कार्य पूर्ण हो चुके ग्रामों में आगामी 02 माह में हर घर-जल प्रमाणीकरण एवं हस्तातरण किये जाने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...