भिलाई में पूर्व पार्षद के घर ठेका श्रमिक की मौत: सेप्टिक टैंक में उतरा था मृतक… फिर लगा बिजली का झटका, ये थी वजह! दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया… ये घटना सीख देने वाली

भिलाई। भिलाई में बिजली का झटका लगने से एक युवक की मौत हो गई है। दरहसल छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड-27 शास्त्री नगर में बुधवार सुबह करेंट लगने से एक 35 साल के ठेका श्रमिक चंद्रमणि ने दम तोड़ दिया है। ठेका श्रमिक शास्त्री नगर में ही वार्ड 28 के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के घर में सेप्टिक टैंक के गड्ढे में काम कर रहा था। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में बिजली का करेंट फैलने से वह फंस गया। कुछ लोगों ने बिजली सप्लाई रोकी और उसे पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। उसे तुरंत सुपेला स्थित एक निजी हास्पिटल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक ठेका श्रमिक के भाई ने बताया कि, चंद्रमणि दो बच्चों का पिता था तथा निजी ठेकेदार राम अवतार के अधीन काम करता था। और आज सुबह वह पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के घर काम करने गया था। चंद्रमणि की करेंट से मौत की खबर मिलते ही शास्त्री नगर स्थित उसके मोहल्ले में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस पूरे मामले में पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा का कहना है कि सैप्टिक टैंक से पानी निकालने के लिए ठेकेदार ने स्वयं ही मोटर लगा रखी थी।

इस दौरान मोटर खराब हुआ तो चंद्रमणि पानी भरे गड्ढे में नीचे उतरा। इसी दौरान बिजली का करेंट पानी में फैल गया और चंद्रमणि भी करेंट की चपेट में आ गया। इधर अब परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी है। ऐसे में उनका भरण पोषण कैसे होगा। इसलिए जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाता वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...