विदेशी महिला हुई ठगी का शिकार: 300 रुपये की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेची, चांदी पर की सोने की पॉलिश… पत्थर को बताया डायमंड… ऐसे आया मामला सामने

विदेशी महिला हुई ठगी का शिकार

डेस्क। जयपुर में एक विदेशी महिला से 6 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यहां की एक ज्वेलरी शॉप में अमेरिकी महिला से 6 करोड़ के नकली गहने बेचकर ठगा गया। ज्वेलर बाप-बेटे ने चांदी की चेन पर सोने की पॉलिश और 300 रुपये वाले मोजोनाइट स्टोन को लाखों रुपये का हीरा बताकर फर्जी सर्टिफिकेट भी दिया। महिला की शिकायत पर जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अमेरिकी दूतावास की मदद से जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से ही आरोपी दुकानदार और उसका बेटा फरार हैं।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार ठगी की शिकार अमेरिकी महिला का नाम चेरिश है। शिकायत में विदेशी महिला ने बताया कि उसने जयपुर के मनाक चौक थाना इलाके के जौहरी बाजार स्थित एक दुकान से खरीदारी की थी। महिला ने बताया कि गहने खरीदने के बाद वो अमेरिका लौट गई थी। वहां अप्रैल में एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ तो उसने वहां खरीदे हुए गहने दिखाए। वहां से पता चला कि ये नकली हैं।

पीड़ित महिला चेरिश इसके बाद तुरंत जयपुर वापस आई। उसने दुकान मालिक रजेंद्र सोनी और उसके बेटे गौरव से जब इसकी शिकायत की तो उन्होंने गहने नकली होने की बात से इनकार किया। उन्होंने महिला की बात नहीं मानी। परेशान विदेशी महिला चेरिश ने इसके बाद 18 मई को दुकान मालिकों के खिलाफ मनाक चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं दुकान मालिकों ने भी चेरिश के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

अमेरिकी दूतावास से लगाई मदद की गुहार
इसके बाद चेरिश ने दूतावास से मदद की गुहार लगाई। दूतावास के दखल के बाद पुलिस भी हरकत में आई और जांच शुरू की। जांच में सारा मामला खुल गया और दुकानदारों का फर्जीवाड़ा सामने आया। फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही दोनों ज्वेलरी शॉप मालिक पिता-पुत्र फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। वहीं, नंद किशोर ने ज्वेलरी की असलियत का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल DCP ने दी मामले की जानकारी
पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (उत्तर) बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार आरोपियों ने विदेशी महिला को सोने की पॉलिश वाली चांदी की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेची थी। आरोपियों ने एक फर्जी सर्टिफिकेट भी तैयार कर महिला को यकीन दिला दिया की बेची गई ज्वेलरी असली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...