सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां: ऐसे कर सकते है अप्लाई, इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

दुर्ग। रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अम्बिकापुर, मेण्ड्राकलां, जिला सरगुजा में मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर, हार्स राइडिंग इन्सट्रक्टर, पीईएम/पीटीआई-कम-मैट्रॉन (केवल महिलाओं के लिए), लैबोरेट्री असिसटेंट एवं वार्ड ब्वॉय (छात्रावास सहायक) के पद हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए है।

इच्छुक आवेदक निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ विज्ञापन के प्रकाशन की तिथी से 21 दिनों के भीतर सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल संस्थान किसी भी डाक देरी के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा। रिक्तियों की संख्या परिवर्तित की जा सकती है। स्कूल प्रशासन किसी भी समय किसी भी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने या बिना सूचना के अधूरे आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। योग्यता मानदंड, आवेदन पत्र और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolambikapur.org.in पर देख सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...