CG में कारोबारी से 27 लाख की लूट: कारोबारी के आफिस में घूसकर लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम… तमंचे की नोंक पर लूट लिए लाखों रुपए… जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में एक करोबारी से दिन दहाड़े 27 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार दो लूटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। कारोबारी की शिकायत पर खरोरा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। व्यापारी से 27 लाख की लूट की खबर के बाद तुरंत ही पुलिस की टीम एक्शन में आ गयी। आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गयी है। पीड़ित कारोबारी का नाम विष्णु शर्मा है।

विष्णुशर्मा किसानों से धान खरीद कर राइस मिलर्स को बेचने का काम करता है। आज जब कारोबारी अपने दफ्तर में थे, इसी दौरान दो बाइक सवार लूटरे आये और हथियार के दम पर करीब 27 लाख लूट कर वहां से फरार हो गये। बदमाश बाइक से वहां पहुंचे थे। खरोरा पुलिस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है। साथ ही घटना स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...