दुर्ग में खौफनाक वारदात: पहले पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घात… फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला; दरवाजा तोड़कर निकाला गया दोनों की डेड बॉडी

दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई के पास खोपली गांव में शुक्रवार रात बड़ा कांड हो गया है। खोपली गांव के रहने वाले हेंगल बंजारे ने पहले तो अपनी पत्नी दशोदा बंजारे की हत्या की, उसके बाद वह खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। इस पूरे कांड को हेंगल बंजारे ने अपने खेत के स्टोर रूम में अंजाम दिया है। उतई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर आरोपी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों दिया और फांसी के फंदे पर क्यों झूला? यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा रात तकरीबन 1 बजे तक मौके पर डटे रहे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी खेत गए हुए थे। सुबह 10:00 तक बच्चों के साथ खेत में सभी ने काम किया। उसके बाद हेंगल बंजारे ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मारने से पहले पति हैंगल बंजारे दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा को तोड़ा गया। तब जाकर दोनों का शव को बाहर निकाला गया।

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि हेंगल ने स्टोर रूम में रखे फावड़े से दशोदा पर हमला किया। उसने गले और सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद भी छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। TI का कहना है कि हेंगल के बेटों और दोस्तों से पूछताछ करेगी कि आखिर पति पत्नी के बीच कैसे संबंध थे। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...