नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा – “ठीक होने दीजिये सर! और नक्सलियों को मार गिराऊंगा”… CM साय बोले – घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा

रायपुर। नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...