गोंडवाना एक्सप्रेस में शराब के नशे में धुत जवान की शर्मनाक करतूत… ट्रेन के बर्थ पर किया पेशाब… नीचे वाली बर्थ पर बच्चे के साथ सो रही थी दुर्ग की महिला पर गिरा, PMO पहुंचा मामला

डेस्क। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्स्प्रेस में उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक सेना के जवान ने नशे की हालत में सीट पर ही पेशाब कर दिया और वह पेशाब एक सो रही महिला के ऊपर गिर गया। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन मंगलवार को ग्वालियर पहुंचने वाली थी। आरपीएफ ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की तो यात्री ने पीएमओ में अपनी शिकायत दर्ज कराई। छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला अपने बच्चे के साथ बी-9 कोच में सफर कर रही थी।

पीड़ित महिला का नाम प्रीति सिंह और वो दुर्ग के मुखर्जी नगर की रहने वाली है। वो अपने सात साल के बेटे के साथ अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली गई हुई थी। वहां से वो गोंडवाना एक्सप्रेस से वापस लौट रही थी। गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-9 में सीट नंबर 23 पर वो यात्रा कर रही थी। मथुरा स्टेशन से ऊपर वाली बर्थ नंबर 24 पर सेना का जवान बैठा।

बताया जा रहा है कि वो शराब के नशे में धुत था। महिला ने शिकायत की है कि जब से वो युवक अपनी बर्थ पर बैठा था, तब से वो अजीब सी हरकतें कर रहा था। आते ही उसने ऊपर की बर्थ पर उसने अपनी ट्राली रख दी। जिससे टीटीई को चोट भी लगी थी। टीटीई ने उसे चोट लगने पर बोला तो उसने सेना का जवान होने का धौंस दिखाते हुए उसे हड़का दिया। कुछ देर बाद वो अपनी बर्थ से नीचे उतरा और महिला का सैंडल पहनकर बाथरूम जाने लगा।

महिला ने आपत्ति की तो उसने विवाद शुरू कर दिया और सैंडल पहनकर जाने की जिद पर अड़ गया। महिला ने सख्ती की तब जाकर उसने सैंडल उतारा। इसके कुछ देर बाद उस युवक ने अपनी बर्थ पर ही पेशाब कर दिया। नीचे अपने बच्चे के साथ बैठी महिला पर पेशाब गिरी तो उसने कड़ी आपत्ति जताई। उसके साथ के यात्रियों ने भी जवान की इस हरकत पर उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वो इतना अधिक नशे में था कि ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहा था।

पीएमओ व रेलवे तक शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित महिला प्रीति सिंह ने अपने पति हिमाचल सिंह को फोन पर इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हिमाचल सिंह ने रेलवे, पीएमओ, आरपीएफ और जीआरपी को एक्स पर शिकायत की। हेल्प लाइन नंबर पर भी फोन किया।

शिकायत के बाद ग्वालियर और झांसी में रेलवे का स्टाफ महिला के पास पहुंचा भी लेकिन, किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। सेना का जवान होने के कारण उसके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जबकि रेलवे स्टाफ ने नशे में धुत जवान को चेक किया तो उसकी पैंट गीली भी मिली, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे महिला और उसका पति काफी ज्यादा क्षुब्ध नजर आए।

इस बाबत रेल मंडल के एक अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। महिला पर पेशाब करने के आरोपी को लेकर फिलहाल कमेटी का गठन कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच करने के बाद टीम रेलवे के अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...