CG – काले जादू के लिए खोदी गई कब्र… युवती के शव से काट ले गए कई अंग… तांत्रिक सहित 3 लोग पकड़ाएं, गुस्साए ग्रामीणों ने घेर लिया थाना

काले जादू के लिए खोदी गई कब्र

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में काला जादू का मामला सामने आया है। यहां पर कब्र खोदी गई और युवती के शव से खोपड़ी और कई अंग काट कर ले जाय गया हैं। अब तक इस मामले में एक तांत्रिक और साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब तक पुलिस को शव के अंग नहीं मिल पाए हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण गुस्से में दिखाई दिए और फिंगेश्वर थाने को घेर लिया है। विरोध करने वाले ग्रामीण मुख्य आरपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नजर आए।

जब इस मामले की भनक ग्रामीणों तक पुहंची, तब पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ। पुलिस के साथ ग्रामीण शव के अंगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला, ऐसे में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस हो गई।

दरअसल, 13 अप्रैल को रोशनी साहू नाम की लड़की की मौत हो गई थी। वो काफी वक्त से सिकलिन नाम की बीमारी से ग्रसित थी। उसके मरने के बाद परिवार वालों ने शव को दफना दिया था। इसके कुछ दिन बाद खुदाई के वक्त शव के अंग मिलने की बात सामने आई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

परिजनों ने कहा कि, जब कब्र की खुदाई की गई तो हमारी बेटी के दोनों हाथ गायब दिखाई दिए थे। साथ ही खोपड़ी का हिस्सा भी नजर नहीं आया था। इसका मतलब इस पर तांत्रिक का साया है। जिसने भी ऐसा किया है, उसे सजा दी जाए। तब से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...