भिलाई। राज्य सरकार ने बालोद जिले के पुलिस कप्तान यानि कि पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर को हटा दिया है। गोवर्धन की जगह अब बालोद जिले की कमान IPS डॉ. जितेंद्र यादव संभालेंगे। IPS डॉ. यादव दुर्ग में पहले सीएसपी रह चुके हैं। हालही में भानुप्रतापपुर गए थे। जहां से उनका तबादला सरकार ने बालोद एसपी के रूप में किया है। आपको बता दें कि इसी महीने की 25 तारीख को बालोद जिले में बंद के दौरान छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और यहां के व्यापारियों के बीच में विवाद हो गया था। इस विवाद में कई लोग जख्मी हो गए थे। कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक पर सवाल उठे थे। वहीं कल ही क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी हुई है। इस बवाल और गिरफ्तारी के बाद इस तबादले की चर्चा यही हो रही है कि इस बवाल के बाद कप्तान की छुट्टी हुई है।
बालोद SP की छुट्टी: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और व्यापारियों के बवाल के बाद सरकार ने SP को हटाया… अब दुर्ग CSP रहे डॉ. यादव होंगे बालोद के नए पुलिस कप्तान

खबरें और भी हैं...संबंधित
सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...
अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...
CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...
छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...
