छत्तीसगढ़ कोल लेवी स्कैम में 5 आरोपी गिरफ्तार: EOW ने अरेस्ट कर स्पेशल कोर्ट में किया पेश, जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत से है कनेक्शन… 5 दिन की मिली रिमांड; बिहार का है एक आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कोल लेवी मामले में मंगलवार को EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोल लेवी वसूली करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर निवासी रोशन कुमार सिंह, मुइनुद्दीन कुरैशी, बिहार निवासी राहुल कुमार सिंह, कोरबा निवासी वीरेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ मोंटू और कोरबा निवासी पारख कुमार कुर्रे के नाम शामिल है।

गिरफ्तारी के बाद EOW ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। EOW ने सभी को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की रिमांड के लिए आवेदन लगाया। कोर्ट ने पांचो आरोपियों को 5 दिन के लिए EOW की रिमांड पर सौंप दिया है। आरोपियों से 22 जून तक पूछताछ होगी।इसके बाद उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे। ED की जांच में भी इन आरोपियों का नाम सामने आ चूका था। आरोप है कि पांचों रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...