भिलाई के पेट्रोल पंप में चाकूबाजी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल… 2 अब भी फरार; पेट्रोल पंप स्टाफ पर हुआ था जानलेवा हमला… जानिए क्यों उपजा विवाद?

भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में आने वाले बटालियन पेट्रोल पंप में चाकूबाजी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने राहुल उर्फ रहुलिया सिंह, उम्र 23 साल और करण चंद्राकर, उम्र 19 साल और 3 नाबालिगों को अरेस्ट किया है। इस मामले में अब भी दो आरोपी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि, 16, जून को प्रार्थी तोष करायत, उम्र 25 साल प्रथम बटालियन एस.ए.एफ लाईन कातुलबोर्ड ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीबन 06:45 बजे घटना स्थल प्रथम बटालियन पेट्रोल पंप परिसर कातुलबोर्ड में ऑटो चालक एवं आरोपियों के मध्य लड़ाई झगड़ा हुआ।

इस विवाद में प्रार्थी एवं पंप में काम करने वाले राम चरण यादव, परमेश्वर, प्रमोद दुबे, रविशंकर सेन एवं अन्य लोग बीच बचाव करने गये तो आरोपियों ने एक होकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को गंदी-गंदी अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी एवं पेट्रोलपंप के कर्मचारियो के मारपीट करते हुए, पेट्रोल पंप के कर्मचारी रविशंकर सेन के सीने एवं शरीर में बटनदार स्टील के चाकू से हत्या करने के नियत से वार किये जिससे रविशंकर सेन को गंभीर चोट आने से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 आरोपी और 3 विधि से संर्घरत बालकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया। आरोपियों को न्यायालय दुर्ग एवं माननीय किशोर न्याय बोर्ड, पुलगांव पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा अन्य 2 फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे स्मृतिनगर, सउनि बी.एल. साहू, आरक्षक आत्मानंद कोसरे, गोपाल लामा, तुषार छदैया, जी. लक्ष्मीनारायण, आशीष यादव, जयनारायण यादव का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...