एक बार फिर से विवादों में अशोका बिरयानी: इस बार भिलाई सेंटर में हंगामा, वेज हांडी बिरयानी में निकला मांस का टुकड़ा… होटल में जमकर हुआ बवाल; जानिए पूरा मामला

भिलाई। अशोक बिरयानी फिर से विवादों में हैं। इस बार रायपुर नहीं भिलाई का अशोका बिरयानी सेंटर खबरों में है क्योकि, यहां वेज खाने में मांस का टुकड़ा निकला है। जैसे ही खाने में नॉन-वेज का अंश निकला, विवाद वहीं खड़ा हो गया। हालांकि मामला बढ़ता देख प्रबंधन ने माफी मांग ली, लेकिन कस्टमर ने फूड विभाग से शिकायत की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के पुरानी बस्ती निवासी CA मुकेश यदु 17 जून को अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी के साथ भिलाई आए थे। वह नेहरू नगर स्थित अशोक बिरियानी में खाना खाने के लिए पहुंचे और एक हांडी वेज बिरियानी का आर्डर किया। थोड़ी देर बाद स्टाफ उनके लिए बिरियानी लेकर पहुंच गया। स्टाफ ने वेज बिरियानी सर्व की। जानिए इस खबर के बारें में अधिक जानिए, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,,,,

मुकेश यदु ने बताया कि, आधी बिरियानी खाने के बाद दोबारा प्लेट में निकाली तो अंदर एक मांस का टुकड़ा निकला। मुकेश ने स्टाफ को बुलाया और कहा कि यह चिकन का पीस वेज बिरियानी में कैसे आ गया। इस पर स्टाफ ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद मुकेश और उनकी पत्नी ने हंगामा कर दिया। उन्होंने शिकायत करने की बात कही तो स्टाफ घबरा गया। इस पर रेस्टोरेंट के जीएम ने उन्हें माफीनामा लिखकर दिया। मुकेश का कहना है कि, वह और उनका परिवार पूरी तरह से शाकाहारी है। प्रबंधन ने शाकाहारी परिवार का धर्म भ्रष्ट किया है। इसकी शिकायत वो संबंधित विभाग से कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

मुकेश का आरोप है कि, अशोका बिरियानी प्रबंधन ने बिरियानी में मीट का पीस ही नहीं, बल्कि नॉनवेज ग्रेवी भी दी थी। शक होने पर उन्होंने स्टाफ को बुलाया और डांटा। इसके बाद स्टाफ सॉरी बोलकर उस ग्रेवी को ले गया और दूसरी ग्रेवी लेकर आया। मुकेश का कहना है कि गलती बार-बार की गई है। मुकेश यदु ने बताया कि, अशोका बिरियानी प्रबंधन ने उन्हें वेज और नॉनवेज का अलग-अलग किचन होने का दावा किया, लेकिन जब उन्होंने किचन दिखाने की बात कही तो नहीं दिखाया गया। उन्होंने किचन दिखाने की बात कही। मुकेश यदु का कहना है कि, अशोका बिरियानी एक बड़ी संस्था है। ऐसे बड़े रेस्टोरेंट में यदि ऐसा होता है, तो वहां स्टाफ गलती के लिए शर्मिंदा होता है। यहां तो प्रबंधन में जरा भी गलती का अफसोस नहीं दिखा। जहां एक तरफ मुकेश उनसे बातचीत कर रहा था, तो वहां के जीएम खाना खाते हुए हंस रहे थे।

यदु का कहना है कि उनका धर्म भ्रष्ट जानबूझकर किया गया है। वो इससे शर्मिंदा हैं, लेकिन प्रबंधन को इसके लिए कोई अफसोस नहीं है। मुकेश ने कहा कि, वो दोबारा जीवन में कभी भी अशोका बिरियानी खाना खाने नहीं जाएंगे। दूसरों से भी कहेंगे कि उन्हें भी ऐसा रेस्टोरेंट का बहिष्कार करना चाहिए। अशोका बिरियानी नेहरू नगर ब्रांच के स्टाफ रमेश मोहंती ने अपनी गलती मानी। उन्होंने बताया कि वेज बिरियानी में मांस का टुकड़ा निकला है। वो खुद एक ब्राह्मण है और समझते हैं कि यदि किसी शाकाहारी के खाने में मांस का टुकड़ा मिल जाए, तो उस पर क्या बीतेगी। उस घटना के बाद से उन्होंने अपने स्टाफ को और सतर्कता बरतने का निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...