ममता चंद्राकर कुलपति पद से हटाई गई: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का प्रभार कमिश्नर को… राज्यपाल ने जारी किया आदेश

डेस्क। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि, नियुक्ति के वक्त ही उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। इंदिरा गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति मोक्षदा चंद्राकर (ममता चंद्राकर) ने शुक्रवार को कुलपति पद से हटाये जाने के आदेश राज्यपाल के हस्ताक्षर से राजभवन से शुक्रवार को जारी किये गये।

राजभवन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए में निहित प्रावधान के तहत राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा मोक्षदा चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया है। मोक्षदा चंद्राकर को पद से हटाये जाने के फलस्वरूप इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नये कुलपति की नियुक्ति होने तक संभागायुक्त दुर्ग, संभाग को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति का दायित्व सौंपा जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...