KTU में नेहा केशरवानी को मिला सम्मान: राज्यपाल से सम्मानित होकर बड़का साव परिवार का बढ़ाया मान

रायपुर। खड़गेश्वर नाथ के आशीर्वाद से आज हमारे बड़का साव परिवार की बहू नेहा अमित केशरवानी को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके द्वारा सम्मानित किया गया। ये हमारे कुल के स्व. विशंभर प्रसाद केशरवानी का ही आशीर्वाद है कि नरेंद्र केशरवानी और आभा केशरवानी के लाडले सुपूत्र अमित केशरवानी की धर्मपत्नी नेहा केशरवानी को ये सम्मान मिला।

नेहा केशरवानी को ये सम्मान कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) ने एमएसई- ईएम इलेक्ट्रानिक मीडिया में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ये पूरे केशरवानी परिवार के लिए गौरांवित करने वाला पल था, जब राज्यपाल अनुसूईया उइके ने नेहा अमित केशरवानी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

ये पूरा कार्यक्रम पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान पूरे केशरवानी परिवार ने बहू को जीवन में ऐसे ही तरक्की कर परिवार का नाम और रौशन करने का आशीर्वाद दिया। कैलाश देवी (दादी), बिजेंद्र केशरवानी (बड़े पापा), शीला केशरवानी (बड़ी मम्मी) एवं हर्ष-सुमन, रिया समेत बड़का साव परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...