नाली में कचरा डालने वाले ढाबा से निगम ने वसूला 8000 रूपए का अर्थ दंड… रविवार सुबह मॉनिटरिंग करने पहुंची जोन कमिश्नर ऐसा लहरे

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा लगातार सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी उद्देश्य से जोन कमिश्नर ऐसा लहरे ने अपने दल के साथ प्रत्येक रविवार को मॉनिटरिंग कर रही है। आज जब नगर निगम की का दल भ्रमण कर रहा था। उसी दरमियान देखा गया कि बॉम्बे ढाबा द्वारा नाली में कचरा फेंका गया है। उसके ऊपर कारवाई करते हुए ₹8000 अर्थ दंड वसूला गया। सुपेला गदा चौक से लेकर अंडर ब्रिज तक नगर निगम का दल भ्रमण कर रहा है। मना करने के बाद भी व्यापारी नहीं मान रहे हैं। नगर निगम के दल को देखते ही भाग जाते हैं। कुछ लोग मिलकर के बहस करने आ जाते हैं। नगर निगम भिलाई बार-बार सबसे यही अपील कर रहा है। सब सहयोग करें, कुछ व्यापारी आदत से मजबूर है। चेतावनी देते हुए कार्रवाई भी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर ऐसा लहरे, जोन के राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जेपी तिवारी, धीरज साहू, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अंजनी सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...