नेहरू नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर गिरफ्तार… घर में घुस कर किया था कैश पार; चोरी के बाद जेब में नगद लेकर घूम रहा था आरोपी

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर में घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी ने नेहरू नगर भिलाई स्थित मकान में घुस कर हजारों रूपए कैश पार किया था। 31 वर्षीय आरोपी दुर्गेश यादव के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि, 22.06.2024 को प्रार्थी डिकेश्वर साहू निवासी नेहरू नगर भिलाई द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के बैग में रखे नगदी रकम 35000 रूपये को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी के तलाश में लग गई। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति नेहरू नगर चैक के पास जेब में काफी पैसे रखा जिसके बातो से एैसा प्रतीत हो रहा है वह कही से चोरी किया है।

सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से बारिकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि प्रार्थी के घर से नगदी रकम चोरी किया है जिसमें से 10000 रूपये नगदी बरामद कराया बाकी पैसे खर्च होना बताया। आरोपी को आज दिनांक 23.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक कुलदीप शुक्ला एवं महात्मा साहू का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...