प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्री सिलेक्शन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ… ऑनलाईन एप्लीकेशन शुरू, 6 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करवाना है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 11वीं में विभिन्न जाति, वर्ग समूह अंतर्गत 148 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शाामिल होने हेतु कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन भरना आंरभ हो चुका है एवं पत्र की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2024 को रात्रि 12 बजे है।

भरे गये ऑनलाईन आवेदन पत्र में 07 जुलाई 2024 रात्रि 12 बजे तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि व समय 21 जुलाई 2024 दिन रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक निर्धारित है। https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/sStudent-Admission-Detail लिंक से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र एवं परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईट tribal.cg.gov.in एवं https://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...