मिलिए छत्तीसगढ़ की पहली JCB Woman से जिनकी देशभर में हो रही चर्चा: दुर्ग संभाग में 61 वर्षीय दमयंती फर्राटे से चलाती हैं JCB, जापान से आया बुलावा… आर्थिक परेशानी को लेकर जनदर्शन में पहुंची, CM साय बोले- “बैग पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे जापान”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव की एकल महिला की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है, जिनका नाम है दमयंती सोनी। वह छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं, जो JCB चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं, अपितु देशभर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है, लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कत बाधा आ रही थी, जिसे सीएम विष्णुदेव साय ने दूर कर दिया है।

दरहसल 60 वर्षीय दमयंती ने जनदर्शन में अपनी परेशानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं। आप बैग पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी। दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा।

आपको बता दें कि, वर्ष 2012 में पति के निधन के बाद से दमयंती JCB चला रही हैं। उन्होंने देशभर में अनेक एक्सपो में भाग लिया है और अनेक कंपनियों के साथ इस संबंध में काम कर रही हैं। 61 साल की दमयंती ने कहा कि अगले 4 साल तक वे JCB चलाती रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दमयंती की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जनदर्शन के माध्यम से आपसे मुलाकात हुई है। आप ऐसे ही महिलाओं को प्रोत्साहित करते रहि।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: कलयुगी...

CG में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

भिलाई गोली कांड के एक और आरोपी के घर...

भिलाई। भिलाई में गोलीकांड के एक और आरोपी अंकुर शर्मा के घर बुलडोजर चला है। बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम ने सेक्टर 6 के...

उद्योग विभाग का सिंगल विंडो पोर्टल लांच: CM साय...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले और उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से...

CG – पुलिस विभाग में फेरबदल: कई थाना प्रभारियों...

पुलिस विभाग में फेरबदल बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा में पांच निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। इस बाबत एसपी ने आदेश जारी कर दिया...

ट्रेंडिंग